- जिले में प्रवासी मजदूरों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित रोजगार से जोड़ें- उपायुक्त गोड्डा
- शराब बिक्री करने में संलिप्त महिलाओं डेटा तैयार कर उन्हें रोजगार से जोड़े - उपायुक्त गोड्डा
- जिले में मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य- पुलिस अधीक्षक गोड्डा
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में गोड्डा उपायुक्त किरण पासी एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाईएस रमेश के द्वारा संयुक्त रुप से टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिले में हो रहे अवैध खनन एवं ट्रकों की परिचालन में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। खनन विभाग के द्वारा जिले में बालू एवं स्टोन चिप्स के अवैध व्यापार धंधे पर रोक लगाने हेतु उपयुक्त के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उपयुक्त के द्वारा बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आपस में समन्वय स्थापित कर जिले में अवैध खनन पर यथाशीघ्र रोक लगाएं एवं जहां भी समस्याएं आती है जिला प्रशासन को तुरंत सूचित करें उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाएगा ।
अवैध खनन व्यापार में रोक लगाने हेतु बालू एवं स्टोन चिप्स के रोड मैप तैयार करने साथ ही साथ उन्हें उनके चुने हुए मार्गों को चिन्हित कर चेकनाका लगाने के लिए निदेशित किया गया ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके । महोदया के द्वारा निर्देश दिए गए कि जो भी गाड़ियां पकड़ी जाती है उनका निदान 24 घंटे के भीतर किए जाए । जप्त किए गए वाहनों की रिपोर्ट की जांच कर यथोचित कार्यवाही करें ।विभिन्न थानों में पड़े डंप किए गए बालू को नीलामी कर सरकारी योजनाओं के कार्यों में लगाया जाए । उपायुक्त महोदया गोड्डा के द्वारा परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए कि वाहनों में मास्क ,सोशल डिस्टेंसिंग एवं वैध लाइसेंस नहीं होने पर उन्हें विभागीय दंड स्वरूप ₹500 फाइन किए जाएं अथवा फाइन शुल्क नहीं भरने पर जेल भी ले जाया जा सकता है। उपायुक्त महोदया द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 50000 प्रवासी मजदूर अभी तक आए हैं जो मुख्यतः निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे ।जिनके लिए रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, आत्मनिर्भर भारत एवं जिले में चलाए जा रहे अन्य योजनाओं से जुड़कर उन्हें रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं। उनके द्वारा बताया गया कि अवैध शराब में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें भी रोजगार हेतु में विभिन्न स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ा जाएगा ताकि वे स्वाबलंबी होकर अपना जीवन यापन कर सकें। उपायुक्त महोदया गोड्डा के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा को अवैध खनन में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उन्हें उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों के थाना प्रभारी विशेषकर यह ध्यान दें कि थानों के लिए भवन निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण में समस्या आ रही है तो वे संबंधित अंचलाधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्याओं को यथाशीघ्र दूर करें। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि अवैध खनन पर रोक लगाएं साथ ही साथ सड़कों पर चलाए जा रहे ट्रकों के ओवरलोडिंग का परिचालन यथाशीघ्र बंद करें। जिले में ओवरलोडिंग होने पर उन पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी ।पुलिस अधीक्षक गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जिले में मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी अतः सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियम का अनुपालन कराना सुनिश्चित करें एवं वैसे व्यक्ति जो नियम के विरुद्ध कार्य करते पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध आर्थिक दंड एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही करें। बिजली विभाग को निर्देश दिए गए कि बिजली चोरी में संलिप्त लोगों को दंड स्वरूप कड़ी कार्यवाही की जाए। उत्पाद विभाग के अधिकारी को निदेश दिए गए प्रत्येक महीने अवैध शराब हेतु जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाएं अगर किसी प्रकार की परेशानी आती है तो पुलिस विभाग की मदद लें। वन विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिए गए कि अपने अपने अपने वन क्षेत्र में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए एवं अवैध खनन साथ ही साथ वनों की कटाई पर रोक लगाई जाए।
मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार , अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर अनुमंडल पदाधिकारी महागामा हरिवंश पंडित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर गोड्डा कामेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अरविंद कुमार सिंह ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा विजेंद्र कुमार चौधरी, जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू, एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
- उजागर मीडिया, ब्यूरों।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें