बिजली की आंख मिचौली से सनोखर क्षेत्र के आमजन त्रस्त


कहलगांव : वर्तमान समय में भीषण गर्मी के मौसम में बुधवार को बिजली की आंख मिचौली के कारण सन्हौला प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र  के आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा! वर्षों से बिजली की समस्या को झेलते हुए क्षेत्र के लोग कभर तार लगने के बाद बिजली की समस्या से निजात पाने को आशान्वित है, परंतु वर्तमान समय में भी बिजली की स्थिति जस की तस बनी हुई है!

बारिश के मौसम में हल्की बारिश होने पर भी बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली काट ली जाती है! बात करने पर कर्मचारी विभिन्न जगहों पर फॉल्ट होने की बात करते हैं! भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने के कारण सनोखर, तेलौंधा और सिलहन  खजुरिया क्षेत्र के वृद्धजनों और मरीजों को काफी असुविधा होती है!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें