निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी को नम आंखों से दी विदाई


कहलगांव : सनौला प्रखंड निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार को शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से विदाई दी। इस मौके पर प्रखंड परिसर स्थित सिल्क प्रशिक्षण भवन में विदाई सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

जिसमें फूल माला एवं बुक से सम्मानित कर उसे विदाई दी। इस मौके पर उपस्थित अंचला अधिकारी अजय कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय शंकर सिंह कस्तूरबा विद्यालय संचालक अरुण कुमार सिंह लोहिया स्वच्छता मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार ताडर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने इसके कार्य को सराहा और आगे इसकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे विदाई दी।

 इस दौरान अमडंणडा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भावेश कुमार भुडिया महियामा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राज कुमार मंडल सनहौला प्रखंड के मुखिया प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार उर्फ भानु यादव बोडा पाठकडीहा पंचायत के मुखिया जगत चौधरी अमडीहा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मियों उपस्थित थे।

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें