कहलगांव : सनोखर थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की विदाई समारोह का आयोजन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सनोखर के युवाओं ने किया! विदाई समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ- साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए समारोह में शरीक हुए।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि निर्वतमान थाना प्रभारी रंजीत कुमार अत्यंत मृदुभाषी, शांत, विनम्र व मिलनसार प्रवृत्ति के थे! उन्होंने अपने कार्यकाल में थाना क्षेत्र के कई मामले को अपने स्तर से सुलझाया! युवाओं ने कहा कि वे अत्यंत मिलनसार स्वभाव के थे एवं युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत थे! अच्छे स्वास्थ्य व लंबी उम्र की कामना के साथ नम आंखों से सनोखर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विदाई दिया, मौके पर पदभार ग्रहण कर रहे नए थाना प्रभारी मनीष कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया।
मौके पर तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह, गौरी शंकर सिंह, गौरी शंकर मंडल,जनार्दन यादव, सेतु कुमार मनमोद सिंह, विकेश सिंह, वीरेंद्र भारती, संजय सिंह, बमबम साह, गौतम साह, नीतिश आंनद सिंह, प्रदीप कुमार, जयकांत चौधरी के साथ क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित थे।
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें