बाढ़ व कोरोना संक्रमण के बाद हो कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव



कहलगांव : वैश्विक संक्रमण कोरोनावायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के आम मतदाताओं के पहल पर बुधवार को ताड़र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रधानाचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार सरकार के निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बाढ़ व कोरोना संक्रमण के पश्चात विधान परिषद के कोशी सीट का चुनाव कराने का आग्रह किया!

पत्र में उन्होंने जिक्र किया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अधिकतर जिले बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है! इसके मतदान के लिए प्रखंड, अनुमंडल और जिले स्तर पर मतदान केंद्र आवंटित होता है! बाढ़ के समय में कोशी क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मुंगेर, भागलपुर, शेखपुरा, बांका इत्यादि जिले के अधिकांश प्रखंड, अनुमंडल और जिला मतदान केंद्र बाढ़ में डूबे रहते हैं, जहां मतदाताओं को आने - जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है!

अगस्त- सितंबर में मानसून को देखते हुए भारी बारिश की भी संभावना रहती है एवं कोरोना संक्रमण को लेकर अधिकांश जिले में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है एवं यह संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रही है! इस परिस्थिति में क्षेत्र के अधिकांश  मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद कोशी सीट के लिए मतदान की मांग की है, ताकि स्थिति सामान्य होने पर अधिक से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकें!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें