- टॉप विद्यार्थियों को खिलाई गई मिठाइयाँ
हनवारा : +2 उच्च विद्यालय हनवारा के छात्र छात्राओं ने माध्यमिक परीक्षा 2020 में शानदार सफलता अर्जित किया है। इस वर्ष स्कूल से कुल 130 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 100 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। स्कूल में सबसे अधिक अंक कुंदन शर्मा ने प्राप्त किया जिसे 500 में से 439 अंक मिले दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः ग़ज़ाला प्रवीण 420 एवं शगुफ़्ता प्रवीन 399 है।
विद्यालय में टॉप 10 में 6 छात्राएं हैं जबकि 4 छात्र हैं। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है। विद्यालय टॉपर कुंदन शर्मा अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों को देते हैं। उसने कहा कि अच्छी सफलता के लिए आवश्यक है कि विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायी जाए एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को अपने जीवन में अंगीकार किया जाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक असलम आजाद ने बताया कि हमारे सभी शिक्षकों के परिश्रम और अच्छे मार्गदर्शन का नतीजा है कि विद्यालय का बेहतर रिजल्ट हो सका। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए आवश्यक है कि विद्यालय में पर्याप्त एवं सभी विषयों के शिक्षक हों। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में हमारे विद्यालय के बच्चे भी राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।
बच्चों की ये सफलता निश्चित तौर पर हमें भविष्य में और अच्छा करने का बल प्रदान करेगी। हम अपने शिक्षकों शम्स परवेज, सुशील कुमार गुप्ता, विपिन सिंह, जितेंद्र कुमार, दिलीप रविदास, धीरज कुमार साह, राजीव सिंह, संतोष शर्मा एवं सोम शंकर को बढ़ाई देते हैं। और बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए निरंतर कठिन परिश्रम करने की सलाह देते हैं।
- जावेद अख्तर, उजागर मीडिया ब्यूरों।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें