कहलगांव - भागलपुर एनएच 80 तालाब में तब्दील




  • जाम और गड्ढे से त्रस्त है एनएच 80 और क्षेत्रवासी
  • पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे है या गड्ढे में सड़क 


कहलगांव : कहलगांव से भागलपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 80 की स्थिति इन दिनों काफी भयावह और जानलेवा हो गई है! मानसून की पहली बारिश में ही सड़कों पर जगह जगह छोटे-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिसके कारण सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों की दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक हो गई है! कहलगांव से भागलपुर तक सड़कों पर इतने गड्ढे हैं कि पता ही नहीं चलता है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढे में सड़क!

विगत कई वर्षों से इस मुख्य मार्ग में आने- जाने वाले यात्रियों और सड़क के किनारे रह रहे लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है! कहलगांव क्षेत्र की जनता को एनएच 80 की बदहाल स्थिति  वर्षों से चुभ रहा है! कहलगांव क्षेत्र के युवाओं और आमजनों ने लगातार NH80 की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज बुलंद किया है,  लेकिन अभी तक जिला प्रशासन, स्थानीय सांसद ,विधायक और मंत्रीगण के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है!कहलगांव क्षेत्र के युवाओं ने एकजुट होकर फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से NH80 की बदहाल स्थिति के संदर्भ में मंत्रियों और पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया , लेकिन इसके बावजूद भी इसकी बदहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है!

जहां सूखे दिनों में उड़ती धूल और महाजाम से सड़क किनारे रह रहे लोग और आने जाने वाले यात्री परेशान होते हैं, वहीं मानसून के मौसम में बारिश  होते ही गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जगह-जगह पानी भर जाता है ,जिससे मुख्य मार्ग तालाब सा प्रतीत होता है! अक्सर दुर्घटनाओं का गवाह एनएच 80 इन दिनों मरणासन्न स्थिति में है! क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि इसकी बदहाल स्थिति का दोषी राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार भी है! महाजाम के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों के साथ अक्सर एंबुलेंस भी फंस जाता है,  जिसके कारण भागलपुर पहुंचने के पहले ही मरीज दम तोड़ देते हैं!

इस सड़क से गुजरने वाले मंत्री, विधायक व सांसद के साथ-साथ सभी प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारियों की भी गाड़ी जाम का शिकार होती है, लेकिन इसके  अवस्था में सुधार के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं! क्षेत्र के लोगों ने कहा कि इस सड़क होकर प्रतिदिन हजारों ओवरलोडेड गाड़ियां गुजरती है, जो सड़क के जर्जर होने का कारण है! कहलगांव क्षेत्र की जनता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा एनएच 80 होगा!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें