पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष लुटेश्वर यादव के पुण्यतिथि पर मुखिया शिव साह ने बांटा राहत सामग्री


कहलगांव : सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सनोखर पंचायत के महेशखोर में मंगलवार को समाजसेवी सह पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष लुटेश्वर  यादव के पुण्यतिथि पर सत्संग का भव्य आयोजन किया गया! मौके पर तेलौंधा पंचायत के मुखिया शिव कुमार साह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लुटेश्वर यादव समाजसेवी, व्यवहारप्रिय, ईमानदार और नेक इंसान थे! वे राजद का झंडा बुलंदी से थामकर लगातार गरीबों और शोषित आवाज बुलंद करते रहे! शिव कुमार साह ने भी उसी के रास्ते पर चलने की बात कही!

मौके पर मुखिया शिव कुमार साह द्वारा सभी सैकड़ों  विधवाओं और दिव्यांगों को मास्क, साबुन व राहत सामग्री का पैकेट दिया गया एवं सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हर समय मास्क का प्रयोग करने का सुझाव दिया! दिवंगत लुटेश्वर यादव के पुत्र   राजद प्रखंड महासचिव बीरू यादव ने पिता की पुण्यतिथि पर राहत सामग्री वितरण करने पर मुखिया शिव कुमार साह को धन्यवाद ज्ञापित किया!  मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र भारती, विवेका यादव, जनार्दन यादव, नागेश्वर यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, यशवंत सिंह, उप मुखिया रविंद्र सिंह, सोनेलाल , आरजे प्रदीप के साथ कई राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे!

- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरों कहलगांव।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें