- नयानगर पॉवर सबस्टेशन से ग्रामीण बिजली सप्लाई टेस्टिंग भी हुआ सफल
- गुरुवार को धाराशाही होगा राजनीति का केंद्र
- 2 जुलाई (गुरुवार) को अपराह्न 3 बजे होगा विधिवत उद्धाटन
गोड्डा : महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित नयानगर बिजली पॉवर सबस्टेशन का ग्रामीण बिजली सप्लाई भी सफल हो गया है। बिजली पॉवर सब स्टेशन का विधिवत उद्घाटन 3 जुलाई को होना था लेकिन सारी प्रक्रिया पूरी तरह से सफल होने के बाद पॉवर सबस्टेशन का उद्घाटन 2 जुलाई (गुरुवार) को 3 बजे ही होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नयानगर बिजली पॉवर सबस्टेशन का उद्घाटन महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के द्वारा फीता काटकर किया जायेगा। वहीँ बीते शनिवार को धन्कुंडा ग्रिड से नयानगर बिजली सबस्टेशन का टेस्टिंग सफल हुआ था। साथ ही साथ ग्रामीण बिजली सप्लाई भी बीते बुधवार को टेस्टिंग सफल हुआ है।
कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो का माने तो इस पॉवर सब स्टेशन का उद्घाटन हो जाने के बाद राजनीति का किला पूरी तरह से धराशाही हो जायेगा।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें