
महागामा/गोड्डा : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के शुभ अवसर पर महागामा विधानसभा के विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देशानुसार महागामा रेफ़रल अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी डॉक्टरों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पाकर रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों ने भी अपनी बातों को रखा और उन्होंने कहा कि इस तरह से सम्मानित करना हम लोगों को और ऊर्जा देती है। इस कोरोना महमारी में डॉक्टर की टीम ने जिस तरह मोर्चे को संभाला काबिलेतारिफ है। लोगों द्वारा उन्हें कोरोना वॉरियर्स का तमगा दिया गया। वहीं इस भावपूर्ण सम्मान से अस्पताल का कर्मियों द्वारा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का आभार व्यक्त किया है।
भारत में हर साल एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने साल 1991 में इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी, जिसके बाद से हर साल इस दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता रहा, लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते नेशनल डॉक्टर्स डे थीम की घोषणा नहीं की जा सकी। एक जुलाई के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय की जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाती है और उन्हीं के सम्मान में हर साल एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है और इस दिन पूरी चिकित्सा बिरादरी के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है।
इस अवसर पर गोड्डा जिला कांग्रेस सचिव खुस्तर हुसैन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज अख्तर, झारखंड अल्पसंख्याक कमेटी के सचिव मो० इकराम अंसारी, NSUI जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक, उमेश झा, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
- उजागर मीडिया टीम, महागामा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें