मृतकों के परिजनों से मिले ब्राह्मण नवयुवक संघ कार्यकर्ता



मृतकों के परिजनों से मिलते ब्राह्मण नवयुवक संघ कार्यकर्ता

गिरिडीह। गिरिडीह। क़रीब एक महीना पहले स्व विजय नंदन पांडेय की पुत्री शिवानी हत्या कर दी गई थी। और पुत्री के हत्या होने कारण पिता का भी जान चला गया था।

 जिसको लेकर रविवार को ब्राह्मण नवयुवक संघ कार्यकर्ता मृतकों के परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। मृत्तिका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष वाले पर हत्या करने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो की शिवानी का ससुराल चलकुशा थाना अंतर्गत ग्राम चौबे है।

और उसकी हत्या ससुराल में कर दी गई थी। पुत्री की हत्या होने के बाद उनके पिता ये सदमा बर्दास्त नहीं कर पाए और उन्होने खाट पकड़ लिया और कुछ दिनों बाद उनकी भी मृत्यु  हो गयी। बताया जाता हैं कि घटना के कुछ दिन बाद पीड़ित परिवार को 30-40 लोग जाकर धमकी देते थे। जिसकी सूचना ब्राह्मण नवयुवक संघ को मिली।

जिसके बाद ब्राह्मण नवयुवक संघ के कार्यकर्ता राज धनवार थाना अन्तर्गत दरियाडीह गांव पहुची और स्व विजय नंदन पांडेय के परिवार से मिलकर मामले की जानकारी ली। ब्राह्मण नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी ब्राह्मण नवयुवक संघ के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार के साथ कोई अन्याय ना हो और पीड़ित परिवार को न्‍याय मिले।
उजागर मीडिया के साथ - राम रंजन गिरिडीह
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें