 |
| पौधा रोपण करते प्रखंड विकास पदाधिकारी |
बसंतराय : प्रखंड अंतर्गत सुस्ती गांव में बिरसा हरित योजना के अन्तर्गत आम का पौधा लगाया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार ने पौधा लगाकर योजना की शुरुआत की। सुस्ती गांव के आलोक झा, संतोष झा के जमीन पर तकरीबन 300 पौधे लगाए गए।
जानकारी हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आमदनी के लिए झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।सुस्ती पंचायत में 5 एकड़ जमीन पर 560 आम के पौधा लगाए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्द्धन है। बी ड़ी ओ ने लाभुकों को प्रोत्साहित किया।और कहा कि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता है।
मौजूदा समय में इस योजना से पूरे प्रखंड क्षेत्र में हजारों प्रवासी श्रमिकों को रोजगार मुहैया हो रहा है। ज्ञात हो कि योजना के तहत प्रति लाभुक के 1 एकड़ में 112 पौधा लगाए जाते हैं। 3-4 साल बाद उससे किसान को चालीस से पचास हजार तक की आय होगी ऐसा माना जा रहा हैं। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर कुमार, सहायक अभियंता नफीस हैदर, रोजगार सेवक त्रिभुवन पासवान, मुखिया नसीरुद्दीन मुख्य रूप से मौजूद थे।
उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें