कहलगाँव : नंदलालपुर के पास मिले नवजात का लालन-पालन कहलगांव में ही होगा।ज्ञात हो कि पिछले दिनों कहलगांव के युवा समाजसेवी छोटू पांडेय को नंदलालपुर हाट के पास झाड़ी में नवजात शिशु मिला , जिसका गाल कटा हुआ था।
मानवता का परिचय देते हुए छोटू पांडेय द्वारा आनन-फानन में कहलगाँव में उसका प्राथमिक उपचार कराकर भागलपुर ले जाया गया , जहां उनके साथ चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी और शहर के डॉक्टर ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चों को उन्हें सौंपने के लिए छोटू पांडेय पर अतिरिक्त दबाव बनाया गया।
जिसके बाद कहलगांव क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों ने छोटू पांडेय के समर्थन में कई जगहों पर प्रदर्शन किया। छोटू पांडेय का कहना था कि कहलगांव का बच्चा कहलगांव में ही पलेगा। उन्होंने चाइल्ड लाइन से भी सारी प्रक्रिया पूरी कर बच्चों को लेने की गुहार लगाई।
कहलगांव पहुंचने पर युवाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ बच्चे को सुसज्जन कुमार और रश्मि कुमारी को सौंपा गया। युवाओं ने बच्चे के आने की खुशी में अबीर और गुलाल उड़ाए। नवजात शिशु को सौंपते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों द्वारा सुसज्जन कुमार से स्टांप पर लिख कर लिया गया, कि बच्चे को अपने वंश के रूप में सुसज्जन जी प्राप्त कर रहे हैं और उनके संपत्ति पर पूरा अधिकार इस बच्चे का होगा, जिस पर दंपत्ति द्वारा सहमति जताई गई।
दंपति ने कहा कि कृष्णा के रूप में आए नवजात शिशु पाकर वे काफी खुश हैं और उन्होंने छोटू पांडेय के साथ-साथ स्थानीय समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। बातचीत के दौरान युवा समाजसेवी छोटू पांडे ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है और ऐसे कार्यों से करने से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है। उन्होंने नवजात शिशु प्राप्त करने वाले दंपति से बच्चे को बेहतर परवरिश देने की गुजारिश की, ताकि भविष्य में यह बच्चा कहलगांव क्षेत्र की पहचान बने।
- बालकृष्ण कुमार उजागर मीडिया ब्यूरो कहलगांव।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें