मिल्लत कॉलेज परसा में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य ने छात्र/छात्राओं को जूम एप्प के माध्यम से यह चीज की दी जानकारी



गोड्डा। 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिल्लत कॉलेज,परसा में सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए बड़ी सादगी के साथ राष्ट्रध्वज प्राचार्य डॉ तुषार कांत ने फहराया। साथ ही सभी के द्वारा झंडे की सलामी ली। इस अवसर पर कई शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ कुछ विद्यार्थी भी शामिल हुए।

प्राचार्य ने सभी को इस अवसर पर सम्बोधित किया।झंडोत्तोलन के बाद ज़ूम एप के द्वारा प्रचार्य सभी विद्यार्थियों से जुड़े और उन्हें संबोधित किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही ऑनलाइन क्लास के बारे में भी जानकारी दी गई।

वहीं छात्रों ने बताया कि शिक्षकों द्वारा विभिन्न रूप के माध्यम से क्लास लिए जा रहे हैं।जिससे काफी फायदा हो रही हैं।जूम एप्प बैठक में प्राचार्य के अलावे,डॉ सुनील,कपिलदेव, अब्दुल्ला, नदीम, नुरनबी, जफीर आदि मौजूद थे।जूम एप्प में, साहिद, जिया, अल्का, सुप्रिया कुमारी, वसीमा खातून आदि छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
  -ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें