मछली व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से एक खोखा बरामद

रोते - बिलखते मृतक का परिजन

गोड्डा : महागामा  थाना क्षेत्र के नयानगर में बुधवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने मछली व्यवसाई मोहम्मद जमालुद्दीन 65 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने तीन गोली मारी है। सीने में सिर में और पेट में गोली मारी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 8:45 बजे एक व्यक्ति जमालुद्दीन से मिलने गया था, उसने देखा कि खून से लथपथ सोया है इसके बाद घटना की सूचना मुखिया शंभू ठाकुर को दी गई।

मुखिया मृतक के परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा  कि मृतक खून से लथपथ कंबल से ढका हुआ है उसने घटना की सूचना महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के संबंध में क्या कहते हैं मृतक के पुत्र हेलाल अख्तर- घटना के संबंध में कहा कि पिता नयानगर घर के समीप चौक पर झोपड़ी बनाकर रहते थे।

बिहार और झारखंड के तालाब में मछली का बीज डालने एवं मछली मारने का कारोबार करते थे। वह मछुआ समिति के सदस्य भी हैं। घटना की रात्रि हमारी बड़ी बहन मुन्नी ने हर दिन के तरह आज भी पिता को खाना खिलाकर घर चली आई थी सुबह पता चला कि पिता को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। पिता के मोबाइल पर रात करीब 1 बजे दो अननोन कॉल भी आया था जिसमें करीब 1 मिनट कुछ सेकंड तक बात भी हुई है। मोबाइल पुलिस को सौंप दी गई है।

घटना के संबंध में चर्चा है कि मृतक की जिस झोपड़ी में गोली मारकर हत्या की गई है उसके आसपास कई दुकाने है जहां लोग रहते हैं लेकिन किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है और ना ही घटनास्थल पर पर्याप्त मात्रा में खून का बहाव हुआ है। इसलिए ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं क्या होगा और साक्षय छुपाने के लिए अपराधियों ने शव को झोपड़ी में लाकर रख दिया होगा। घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बात कही जा रही है।

घटना को लेकर क्या कहते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी- मृतक मोहम्मद जमाल तालाब में बीज डालने और मछली मारने का काम करता था घटना के दिन वह अपने झोपड़ी में सोया था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत घटना की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लिए साथ ही पुलिस से अभिलंब अपराधियों की गिरफ्तारी का मांग की है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी पुलिस निरीक्षक पंकज झा, महागामा थाना प्रभारी फागू होरो,हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
- जावेद अख्तर, ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें