गोड्डा : महागामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह की दूसरी कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिये अपने दूसरी कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव होने की जानकारी दी है। दीपिका पाण्डेय सिंह बीते 12 दिन पूर्व ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
तब से ही दीपिका अपने घर में ही आइसोलेट थीं। वे महज 12 दिनों में ही पॉजिटिव से निगेटिव आई है। इधर दीपिका पाण्डेय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये अपने शुभचिंतको का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह अपने घर में ही आइसोलेट थीं। दीपिका की इलाज उसके घर में ही चल रहा था। अब वो कोरोना पॉजिटिव से निगेटिव आई है।
कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद विधायक दीपिका पाण्डेय एक सप्ताह तक होम क्वारंटाइन ही रहेंगी। विधायक की कोरोना जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनके समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें