राहुल गांधी विचार मंच अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार, नदीम रजा बने जिला प्रभारी


गोड्डा : राहुल गाँधी विचार मंच अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी नदीम रजा को बनाया गया। नदीम रजा को जिला प्रभारी बनाये जाने पर उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यकारी जिला अध्यक्ष  के रूप में शमसुल शम्स को बनाया गया है।

राहुल गाँधी विचार मंच प्रदेश समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और प्रदेश प्रभारी आसीन बेदिया ने गोड्डा जिलाध्यक्ष निसार अहमद  की सहमति से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। जिसमें  मंच के कोर कमिटी की सर्व सम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल शम्स को बनाया गया है।

साथ ही साथ जिला प्रभारी के रूप में नदीम रजा को नियुक्त किया गया। जिला प्रभारी नदीम रजा ने कहा कि संगठन का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मेरे ऊपर भरोषा करके जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं निष्ठापूर्वक कार्य को अंजाम दूंगा। संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक कार्य करूँगा।

वहीं संगठन के उपाध्यक्ष मो मुनाजीर हुसैन व मो बाबर अंसारी महासचिव, अब्दुल कादिर जिलानी, मो सरफ़राज़ अहमद, मो शोएब अख्तर जिला सचिव शाहनवाज़ अंसारी उर्फ़ सोनू, अजमल हुसैन, मो सरफ़राज़ आलम को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त  पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता , प्रदेश प्रभारी  आसीन बेदिया, गोड्डा जिलाध्यक्ष निसार अहमद का आभार व्यक्त किया है।

- उजागर मीडिया ब्यूरो, गोड्डा।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें