मुखिया के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती


बसंतराय : बसंतराय प्रखंड  मुख्यालय स्थित डेरमा पंचायत की मुखिया नीलम देवी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात व्यक्तियों  ने मुखिया के उपर जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे की वो गंभीर रूप से घायल हो गई है।  मुखिया नीलम देवी के पुत्र संजय कुमार से दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की संध्या मुखिया नीलम देवी अपने गांव लोचनी से गोड्डा जा रही थी इसी क्रम में महेशपुर के कस्तूरबा गाँधी विधालय से आगे किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुखिया को जान मारने की नियत से हमला कर फेंक दिया था।

जहां मुखिया अचेतावस्था में पड़ी हुई  थी। तभी किसी ऑटो चालक की नजर घायल पड़ी मुखिया नीलम देवी  के ऊपर पड़ी। तभी इसकी सुचना ऑटो वाले ने गाँव के लोगो को दिया। घायल मुखिया नीलम देवी फिलहाल  सदर अस्पताल गोड्डा में  इलाजरत है। हालांकि हमला के पीछे क्या वजह है इस बात का खुलासा अब तक नही हो पाया है। मुखिया नीलम देवी को आखिर हमलावर क्यों मारना  चाह रहे थे, इसके पीछे किसका हाथ है। इन सब बिन्दुओ पर पुलिस छानबीन करेगी।

- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय। 
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें