देश के प्रसिद्द अस्पताल वेल्लोर में राज्य के एकलौते गोड्डा के रंजित कुमार भगत का हुआ चयन


गोड्डा : जिले के महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घाट भंडारीडीह गांव के चिकित्सक रणजीत कुमार भगत का चयन देश के प्रतिष्ठित अस्पताल सीएमसी वेल्लोर के क्रिटिमल केयर मेडिसिन विभाग में हुआ है।देश में कुल 10 सीटों में एकमात्र डॉ रणजीत का चयन पूरे राज्य में हुआ है।चिकित्सक रणजीत कुमार भगत वर्तमान में झारखंड राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स रांची में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के बारे में बताया कि वर्तमान में मेडिकल की चुनौतियों से लड़ने में यह एक कारगर एवं उभरता हुआ विभाग बनता जा रहा है। उन्होंने भविष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूरे देश में मेडिकल की चुनौतियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में समय-समय पर कारगर उपाय एवं बदलाव की जरूरत है ताकि देश के हर नागरिकों को समान रूप से मेडिकल की सुविधा प्राप्त हो सके।दूरभाष पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की जान बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करने में काफी आनंद महसूस होता है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुझाव देते हुए कहा कि लोगों को सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले कदापि घर के अंदर दुबके रहे। अगर बाहर जाने की इतनी ही जरूरी हो तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और सामाजिक दूरी का पालन करें उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना महामारी की चैन को नहीं तोड़ा जाएगा तब तक लोग संक्रमित होते रहेंगे।

चिकित्सक ने बताया कि सुदूरवर्ती गांव घाट भंडारीडीह मैं पला बड़ा हूं। प्रारंभिक पढ़ाई पथरगामा में हुई आगे एमबीबीएस, एमडी की पढ़ाई बीएचयू वाराणसी से किए। चिकित्सक ने देश के सबसे बड़ी अस्पताल वेल्लोर में चयन होने गांव गौरान्वित हैं। 


- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया। 
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें