रैय्यत ने पंचायत भवन के मुख्य गेट पर लगाया बैरिकेंडिंग, प्रशासन ने हटवाया


महागामा : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत रामकोल स्थित पंचायत भवन के मुख्य गेट को रैय्य्तो द्वारा  बैरीकेडिंग कर आवागमन बाधित कर दिया गया था। जिसकी  शिकायत मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महागामा धीरज प्रकाश, अंचलाधिकारी महागामा अरविन्द देवाशीष टोप्पो एवं हनवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए बैरीकेडिंग को हटवाया गया। साथ ही आवागमन को पुनः सुचारू ढंग शुरू करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामकोल स्थित पंचायत भवन के आगे रैयतो का निजी जमीन पड़ता है। पंचायत भवन परिसर जाने के लिए निजी जमीन होकर ही जाना पड़ता है। रैय्य्तो का कहना था की यह जमीन हमलोगों का निजी है इसलिए इधर से पंचायत भवन परिसर आने जाने नहीं दिया जायेगा। इसी बात को लेकर रैय्यत ने पंचायत भवन के मुख्य गेट पर बैरिकेंडिंग कर आवागमन बाधित कर दिया गया था। साथ ही साथ बीएसएनएल नेटवर्क का केबल का भी काम कराया जा रहा है उस कार्य को भी रैय्य्तो द्वारा रोका गया था।


वहीँ प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व से ही लगातार शिकायत मिल रही थी। शिकायत मिलने के बाद हमलोग पंचायत भवन परिसर जांच के लिए पहुंचे और रैय्य्तो द्वारा अवैध रूप से लगाया गया बैरीकेडिंग को हटवाया गया। साथ ही रैय्य्तो को समझाया बुझाया गया की चाहे वो सरकारी भवन रहे या निजी भवन किसी का भी रास्ता बंद करने का अधिकार किसी को नही है। बीएसएनएल नेटवर्क का पाइपलाइन को बिछाया जा रहा था उसको भी कुछ लोगो द्वारा रोका गया था। यह नेटवर्क चालु हो जाने से ग्रामीणों को ही सुविधा होगी। नेटवर्क चालु हो जाने से ग्रामीणों को महागामा या हनवारा जाने की आवश्यकता नही होगी, हर काम पंचायत सचिवालय से ही होगा।

ग्रामीणों एवं रैय्य्तो ने भी यह आश्वासन दिया है की हमलोग खुद खड़ा रहकर काम को करवाएंगे कहीं कोई परेशानी नही होगी। सभी ग्रामीण एवं रैय्य्तो से यही अपील की गयी है की भविष्य में ऐसी कार्य को अंजाम नही दें। अगर ऐसे करते है तो उसकी सुचनादेहि पर उक्त लोगो के विरुद्ध आईपीसी की धारा 353 के तहत क़ानूनी कारवाई की जाएगी। वही जिस व्यक्ति द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया गया है उसको लिखित रूप से स्थानीय चौकीदार के द्वारा नोटिस कर रहे है कि आगे अगर इस तरह का कार्य किया गया तो सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाने के आरोप में आपके विरुद्ध कठोरतम कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। चूँकि जिला प्रशासन द्वारा उक्त मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव के द्वारा इस पर कठोरतम कारवाई करने का निर्देश मिला है।

- उजागर मीडिया टीम, महागामा। 
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें