कहलगांव : शुक्रवार को भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के अमडंणडा थाना क्षेत्र के काझा घुटयानी गांव में मानवता को झकझोर देने वाला घटना को अंजाम दिया गया। सगे भाई ही भाई के खून के प्यासे हो गये। खून के रिश्ते को तार तार कर दिया। जिस खून के रिश्ते का लोग मिशालें दिया करते है उसी पवित्र रिश्ते को एक भाई ने ही रिश्ते पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। सगे भाई ने दिनदहाड़े गोली मार कर भाई के मौत का घाट उतार दिया। उक्त घटना के बाद गाँव के साथ साथ पुरे थाना क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गोली लगने से पंचानंद कुमार उम्र 22 वर्ष पिता जयकरण महतो की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमडंणडा थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं एएसआई जगदानंद बैठा घटनास्थल पर पहुंचे और मुख्य आरोपी मृतक के बड़े भाई परमानंद महतो को 3mm के दो लोडेड देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस एवं एक धारदार दबिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है विधी व्यवस्था को नियंत्रण में करने के लिए इसकी सूचना रसलपुर थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार को दी गयी जहाँ रसलपुर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वही पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अमडंणडा थाना लाया गया इसके बाद पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का अपने बड़ी भाभी से पिछले कई सालों से अवैध संबंध था। कई बार आरोपी की पत्नी को मृतक द्वारा भगा कर भी ले गया था और बाहर रखता था। इस तरह की बातों से घर मे हमेशा कलह होती रहती थी खास कर भाई भाई में झगड़ा और मारपीट प्रत्येक दिन होते रहता था। पिछले कई महीनों से बड़े भाई की पत्नी अपने घर मे नही थी बड़े भाई को लगता था कि यही मेरी पत्नी को कहीं भगाया है इसी गुस्से में बड़े भाई परमानंद महतो ने छोटे भाई को दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दिया।
इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को हुआ मौके पर कहलगांव इंस्पेक्टर अजित कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे को घटना का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिए। मृतक के पिता जयकरण महतो ने अपने बड़े बेटे परमानंद महतो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
- बालकृष्ण कुमार, उजागर मीडिया ब्यूरो, कहलगांव।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें