हनवारा : शुक्रवार को उस वक्त हनवारा थाना में हड़कंप मच गया, जब बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार हुए 22 वर्षीय युवक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेजने के क्रम में जब उसका कोरोना जाँच कराया गया तो उसकी रिपोर्ट पोजिटिव निकला। तब से हनवारा थाना के कर्मियों में हडकंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालात्कार के आरोपी 22 वर्षीय युवक को कांड संख्या 47/20 के आरोप में जेल ले जाने से पहले ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया और उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गये पुलिसकर्मीयों द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद उसे हाजत में रखा गया था।
वहीँ हनवारा थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया की आरोपित युवक बलात्कार का आरोपी था। उसके विरुद्ध हनवारा थाना में बीते मंगलवार को कांड संख्या 47/20 के आरोप में उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के क्रम में उसकी जाँच कराइ गयी जिसमे उसका रिपोर्ट पोजिटिव पाया गया है। उनके सम्पर्क में आने वाले सभी पुलिस कर्मियों को होम क्वारंटाइन के लिए हाई स्कूल हनवारा में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सम्पर्क में आने वाले कर्मियों का कोरोना जाँच के लिए सैंपल लिया जायेगा। जिला प्रशासन से आदेश मिलने के बाद थाना परिसर को सील कर दिया जायेगा।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें