सामुदायिक शौचालय का किया उद्घाटन, डीसी ने विभिन्न पंचायतो का किया निरिक्षण

नारायणपुर गांव में शौचालय का निरिक्षण करते डीसी भोर सिंह यादव एवं एसडीओ  महागामा हरिवंश पंडित 

गोड्डा : गुरुवार को महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विश्वासखानी पंचायत के स्वास्थ उपकेन्द्र विश्वासखानी में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महागामा प्रवीण चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। सामुदायिक शौचालय का निर्माण पीएचडी विभाग के द्वारा कराया गया है। वहीँ इस कार्यक्रम में उपायुक्त भोर सिंह यादव ने सामुदायिक शौचालय का  विधिवत उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को इस कोरोना काल में विशेष सावधानी बरतते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ  कर्मियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी  समस्याओ को रखा। उपायुक्त भोर सिंह यादव ने  स्वास्थ्य कर्मियों के समस्याओ को हर सम्भव निदान करने का भरोसा दिया। वहीं इसी दौरान उपायुक्त भोर सिंह यादव ने विश्वासखानी पंचायत में चल रहे योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी लिया और हो रहे कार्य का निरीक्षण भी किया, उपायुक्त ने कहा कि किसी भी सूरत में गड़बड़ी करने वाले बख्सा नही जाएगा। पंचायत में हर कार्य सही तरीके से हो शिकायत करने का किसी को मौका नही दें।
उप स्वास्थ्य केंद्र विश्वासखानी में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन करते कार्यपालक अभियंता व मुखिया 

अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर दोषी के ऊपर कड़ी कारवाई करने में भी देर नही होगी, विश्वासखानी पंचायत से वापस गोड्डा जाने के क्रम में रामकोल पंचायत के खुर्द डुमरिया के मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, वहां पर चापाकल खराब पड़े हुए थे सम्बन्धित विभाग के कनीय अभियंता को चापाकल जल्द मरम्मत करने का आदेश दिया। रामकोल स्थित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया गया। बीते एक सफ्ताह पूर्व से ही पंचायत भवन के रास्ते को लेकर रैयतों द्वारा विवाद चल रहा था। मामले की पूरी जानकारी ली गयी, और पश्चिम दिशा के बजाय पूरब दिशा में पंचायत भवन का मुख्य गेट खोलने का आदेश दिया गया।

झारखंड- बिहार के सीमा पर स्थित हनवारा चेकनाका का भी निरीक्षण किया। जहां तैनात दण्डाधिकारी, एवं आईआरबी के जवानों को विशेष रूप से सावधानी बरतने का आदेश दिया, ताकि खुद को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। साथ ही हनवारा पंचायत भवन के समीप पूर्व से बने शौचालय को देखकर उसका भी निरीक्षण किया। घाटियां सामग्री लगाए जाने व शौचालय का छत अधूरा रहने के कारण सम्बन्धित विभाग के कनीय अभियंता को जमकर फटकार लगाई।

वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र नारायणी में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया, उप स्वास्थ्य केंद्र जाने तक पक्की सड़क नही था। एसडीओ व बीडीओ को जल्द से जल्द पक्की सड़क बनवाने का आदेश दिया, ताकि ममता वाहन आदि वाहनों का प्रवेश उप स्वास्थ्य केंद्र तक हो सके। उप स्वास्थ्य केंद्र में शौचालय निर्माण का कार्य हो रहा था उपायुक्त ने बारीकी से उसका जायजा लिया।

- ब्यूरो रिपोर्ट, उजागर मीडिया। 
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें