ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिलने का सिलसिला जारी, खोरद के ग्रामीणों को मिला 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर


महागामा :  प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरद में 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिलने के बाद अब बिजली सुचारू रूप से मिलेगी। जानकारी के अनुसार 100 केवी का ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह पूर्व ही खराब हो गया था।

ग्रामीण अँधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने इसकी लिखित सुचना स्थानीय विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह को दिया, विधायक ने त्वरित संज्ञान में लेते हुए 100 केवी के ट्रांसफार्मर को बदल कर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया। अब ग्रामीणों को अँधेरे में रहने से निजात मिल गया। 

200 केवी के नए ट्रांसफार्मर लगने की वजह से खोरद वासियों में खुशी की लहर है ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फिरोज अख्तर, मिन्हाजुल हक, मु इकबाल, नकीब के अलावे रिजवान एवं दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

- उजागर मीडिया टीम, महागामा।
Share on Google Plus

About Noor Nabi Alam

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें