चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस ने जब्त किया अबैध बालू लदा ट्रैक्टर

जब्त बालू लदा ट्रैक्टर

गोड्डा।  हनवारा थाना क्षेत्र स्थित हनवारा चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान अबैध बालू लदा बीआर 10 जिए 8894 नम्बर की एक ट्रैक्टर को हनवारा पुलिस ने जब्त किया है।

ट्रैक्टर बिहार से बालू लोड कर झारखंड की तरफ आ रही थी।जैसे ही हनवारा स्थित चेकपोस्ट पर पहुंची तो चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी व ए एस आई देव कुमार तिवारी के साथ पुलिस बल ने दबोच लिया। हालांकि पुलिस को आते देख कर चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहे।

 जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई।वहीं हनवारा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हनवारा चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान एक अबैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया हैं।

जब्त ट्रैक्टर पर कानूनी कार्यवाही हेतु खनन विभाग गोड्डा को भेज दिया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि अबैध कार्यों के विरुद्ध पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।किसी भी सूरत में अबैध कार्यों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा।
-ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें