![]() |
| प्रखंड कार्यालय बसंतराय |
बसंतराय : प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट में उनके पॉजिटिव होने की सूचना मिली। ईस बात की जानकारी उन्होंने खुद सूचना पट्ट में आदेश पत्र जारी कर दी।
प्रखंड कार्यालय में लगे सूचना पट्ट के आदेश में यह लिखा गया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रखंड कार्यालय बसंतराय अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय बसंतराय को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए दिनांक 4 -9- 2020 से दिनांक 6 -9- 2020 तक बंद किया जाता है।
इस बात कि जानकारी लोगों को जैसे ही हुई पूरे प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी सी मच गई। प्रखंड कार्यालय के कर्मी काफी परेशानी में दिखे। और भागा दौड़ी करते देखे गए प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा आज भी अपने कार्यालय कक्ष से कई काम निपटाए गए हैं।
एवं कई लोग उनके संपर्क में भी आए है। जो भी प्रखंड कर्मी उनके संपर्क में आए हैं सभी चिंतित है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना कुरौना जांच के लिए सैंपल दिया था जिनका रिपोर्ट शुक्रवार को दिन के तकरीबन 1:00 बजे आई। अब देखना होगा प्रखंड कार्यालय को कितने दिनों तक कंटेनमेंट जोन बनाया जाता है।अभी जिला प्रशासन के द्वारा समाचार संकलन तक कोई सूचना नहीं दी गई है।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें