गोड्डा : बुधवार को दोपहर के करीब चार बजे अपराधियों ने गोड्डा शहर में दिन दहाड़े दो व्यक्ति को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गोड्डा ले जाया गया।
मृतक विनय पासवान बताया जा रहा है। घटना के समय मृतक विनय पासवान निरंजन ठाकुर की अपनी दुकान सैलून में ही था।
अपराधियों ने सैलून में घुस कर दोनों व्यक्तियों को दो गोली मारने के बाद बाइक पर सवार होकर गोड्डा - पिरपैंती मुख्य सड़क से कझिया नदी पुल की ओर भाग खड़े हुए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गोड्डा शहर सहम गया। लोगो में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया।
गोड्डा शहर में इस दिन दहाड़े हुए गोली कांड से पूरे शहर में अफरा तफरी फैल गई, जिससे भय का माहौल बन गया। इधर पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। आखिर अपराधियों ने सैलून चलाने वाले के ऊपर गोलियां क्यों बरसाईं। किस बात को लेकर अपराधियों ने युवक को गोली मार कर मौत का घाट उतार दिया। इन सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
- उजागर मीडिया टीम, गोड्डा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें