गोड्डा में महापाप : चार कुकर्मियों ने हथियार के बल एक साध्वी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपित गिरफ्तार


गोड्डा : बीते सोमवार की देर रात्रि मानवता को शर्मशार कर देने वाली घिनौनी हरकत सामने आई है। चार कुकर्मियों ने हथियार के नोक पर महर्षि मेंही संतसेवी आश्रम में घुस कर आश्रम के एक 38 वर्षीय साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म किया है। इधर घटना के बाद राजनितिक सरगर्मी भी तेज हो गयी है।

सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने भी ट्विट कर आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश झारखण्ड पुलिस और गोड्डा पुलिस को दिया है। साथ ही गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विट कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मशार  करने वाली खबर सामने आ रही है। रानीडीह पंचायत के फुदनटोला स्थित महर्षि मेंही संतसेवी आश्रम में एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात चार अपराधियों ने हथियार के बल पर साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुकर्मी दीवार को फांदकर आश्रम में प्रवेश किया। उस वक्त आश्रम में एक पुरुष और 4 महिलाएं मौजूद थी। अपराधियों ने सभी के साथ मारपीट भी किया और हथियार के बल पर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद साध्वी को अलग कमरे में बंद कर चारों कुकर्मियों ने बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि साध्वी फरवरी माह में प्रवचन करने के लिए आश्रम आई थी। कोरोना काल में देश में लगे लॉकडाउन  के कारण वह अपना आश्रम नहीं जा सकी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और पड़ताल में जुट गई। वहीं गोड्डा एसपी वाई एस रमेश ने महिला थाना में पीड़िता का बयान लिया है।

सोमवार की देर रात आश्रम में सत्संग के बाद सभी लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल रहे थे। इसी बीच चार लोग हथियार के साथ वहां आ धमके और आश्रम के संचालक पंकज सहित अन्य लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने बोकारो की रहने वाली 38 वर्षीय साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सूत्रों के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने एक आरोपित दीपक राणा को निकट के ही गांव से गिरफ्तार किया है। दीपक राणा का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्योतिष कुमार जायसवाल ने बताया कि एक आरोपित दीपक राणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

उससे  पूछताछ से बाकी तीन आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। तीनो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उनलोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

- ब्यूरो रिपोर्ट,उजागर मीडिया।
Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें