बसंतराय : प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे संथाली एल्बम का शूटिंग किया गया। शनिवार सुबह तालाब किनारे संथाली फिल्म के एल्बम बना रहे कलाकारों के द्वारा एल्बम के कई हिस्सों कि शूटिंग किया गया जिसे देखने आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
लोक कलाकारों के द्वारा बसंतराय प्रखंड मुख्यालय तालाब किनारे शूटिंग कर ऐतिहासिक तालाब को राज्य स्तर पर एक अलग पहचान देने की कोशिश भी की जा रही है। वही लोक कलाकारों ने बताया कि बसंतराय के ऐतिहासिक तालाब का पौराणिक महत्व रहा है। यहां पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। यहां के मनमोहक दृश्य लोगों को काफी आनंदित करते हैं।
इस लिए संथाली में बन रहे एल्बम का शूटिंग यहां करने का निर्णय लिया गया। जानकारी हो कि संथाली एल्बम के कलाकार अशोक टुडू जो प्रखंड छेत्र के कदमा गांव निवासी है। जो कई एल्बम संथाली भाषा में बना चुके है।साथ ही कई संथाली फिल्मों में भी लीड रॉल कर चुके है। यूं ट्यूब पर उनके एल्बमों को काफ़ी देखा जा रहा है।
- उजागर मीडिया टीम, बसंतराय।


0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें