हनवारा। झारखंड विधानसभा चुनाव में बेरमो और दुमका विधानसभा सीट से महागठबंधन की जीत पर जिला महा सचिव खुशतर हसनैन बुलबुल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय महागमा में महागठबंधन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया और जश्न मनाया।
बेरमो विधानसभा से दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह कांग्रेस पार्टी से एवं दुमका विधानसभा से सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुज झारखंड मुक्ति मोर्चा से बसंत सोरेन की जीत पर महागठबंधन के नेता काफी उत्साहित थे।
जश्न मनाने के क्रम में जिला महासचिव खुशतर हसनैन ने कहा कि दोनों सीट महागठबंधन की थी और वर्तमान में हेमंत सरकार के शासनकाल से संतुष्ट होकर आम जनता ने पुनः महागठबंधन को जीत दिलाई।
इससे साफ जाहिर होता है कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।
इस जीत से भारतीय जनता पार्टी को करारा तमाचा लगा है। जिन्होंने दोनों सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान अनर्गल एवं और संवैधानिक बातें कर रही थी कि दोनों सीट अगर भाजपा जीतती है तो झारखंड सरकार को गिरा देंगें।
भाजपा की गलत मंसूबे पर माकूल जवाब झारखंड की जनता ने दिया। इसके लिए हम वहाँ की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हैं। साथ ही चुनाव प्रचार में लगे सभी साथियों को धन्यवाद देते हैं।
जिनके प्रयास से दोनों सीट में जीत मिली है। इस मौके पर मुन्ना राजा,इरफान काजी,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें