कहलगांव : कड़ाके की ठंड को देखते हुए सिलहन खजुरिया पंचायत के मुखिया सह सनहौला प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र भगत एवं सनहौला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से अपने नीजी कोष से शुक्रवार को सिलहन खजुरिया पंचायत के सिलहन, खजुरिया, एवं मुरली गांव के महादलित टोला में पांच सौ से अधिक गरीब असाहय परिवार के बीच कंबल का वितरण किया।
कंबल वितरण के दौरान पंचायत के मुखिया सुभाष चंद्र भगत ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है मानव सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मैंने यह संकल्प लिया है सभी गरीब असहायों परिवार को ठंड से ठिठुरने नहीं देगें। पंचायत के सभी वार्ड में घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच कंबल का वितरण करूंगा। इस कार्य को पंचायत के लोगों ने खूब सराहा। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।
एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है। लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिसपर कृपा होती है वही इस तरह के पूण्य कार्य करते हैं। सनहौला प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने कहा गरीब असाहय परिवार का दुख दर्द गरीब लोग ही जानते हैं। मेरे पाच साल के कार्यकाल में प्रत्येक वर्ष ठंडी के समय गरीब असहाय परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं।
शनिवार को बेलडीहा गांव के साथ साथ अन्य गावों में भी कंबल का वितरण किया जायेगा। गरीब बेसहारा परिवार ठंड में काफी परेशान दिख रहे थे। गरीब असाहय को ठंड में ठुठरते हुए नहीं देख सकता हूँ। इसलिए ठंडी की शुरुआत होते हैं इस कदम को उठाया। कंबल वितरण के दौरान पंचायत के उप मुखिया संतोष कुमार भगत, मंगल सिंह, बिनोद भगत, एवं काफी संख्या में ग्रामीण लोग मोजूद थे।
- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें