डेढ़ बीघा धान के खलिहान में लगी थी आग, पीड़ित परिवार को किया 10 किलो चावल देकर तत्काल मदद

हनवारा: महागामा प्रखण्ड अंतर्गत हनवारा में बीते मंगलवार को हनवारा निवासी मु० मकबूल का धान के खलिहान में आग लग गयी थी। आग लगने से लगभग सभी डेढ़ बीघा का रखा धान जलकर खाक हो गया था। 
जिसके बाद पीड़ित ने अंचलाधिकारी महागामा को आवेदन देकर मदद का गुहार लगाया था। जिसके बाद शुक्रवार को कर्मचारी प्रकाश मंडल पहुंचे और जाँच पड़ताल कर पीड़ित परिवार को तत्काल जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से 10 किलो चावल दिलवाया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बीते मंगलवार मध्य रात्रि को हनवारा हाट से कुछ दूरी पर स्थित मु० मकबूल का धान का खलिहान लगा था। उन्होंने बताया कि हम घर में सोए थे मेरा घर धान खलिहान से कुछ दूरी पर पड़ता है तो मध्य रात्रि को ग्रामीणों ने आग लगने जानकारी हमको पहुँचाई ।जिसके बाद खलिहान पहुंचा तो देखा की धान के खलिहान से आग की लपटें निकल रही थी। 

धान के खलिहान को आग ने पूरी तरह शिकार बना लिया।जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से करीब  एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।   ग्रामीणों ने देखा की धान के खलिहान से बहुत ज्यादा आग की लपटें और धुआं निकल रहा है। उसके बाद ग्रामीणों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया।

उसके बाद काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की माने तो बताया जाता है की मकबूल एक छोटा किसान था।जो अपना जीविकापार्जन खेती करके चलाता था।इस दौरान शाकिर आलम, बिहारी लाल भगत, आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें