कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक।
महागामा: महागामा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल ने की।झारखंड सरकार की असफलता,कानून व्यवस्था और चुनावी वादों जैसे मुद्दों एवं स्थानीय समस्याओं के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश के द्वारा नियुक्त मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में ना देश का भला हुआ और ना ही राज्य का भला हुआ। ऐसी सरकार जो जनता के हित में नहीं हो और लोगों के हक को मार रही हो ऐसे में जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विधायक ने कहा कि 46 हजार श्रमिकों को कपड़ा चुनाव से पूर्व उपलब्ध कराया गया था लेकिन 9-10 माह बीतने को है अभी तक श्रमिकों को वस्त्र उपलब्ध नहीं कराया गया। अपना क्रेडिट लेने के चक्कर में विलम हो रहा है। गरीब श्रमिकों के साथ कपड़ा वितरण में भी राजनीति हो रही है।
भाजपा ऐसी पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करती है। भाजपा हमेशा से किसानों एवं गरीबों का साथ रही है। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपनी राय व्याप्त की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गठबंधन सरकार की विफलता को लेकर जमकर नारेबाजी की।
इसके पूर्व पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की मौके पर विजय शर्मा,रामचंद्र निराला, सूरज जयसवाल, बृजेश मंडल, सुशील यादव, अरविंद भगत, काशी जसवाल, पप्पू ठाकुर, दिनेश सिंह, मनोज शाह, अजय भगत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें