अग्निपीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी ने दिया तत्काल सहायता


हनवारा: महागामा अंचल अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा में बुधवार देर रात्रि अचानक फुलेश्वर साह के घर की छत पर रखे पुवाल पर आग लगने से काफी धान नष्ट हो गया था। 

इसी मामले पर त्वरित कार्रवाई करते अंचलाधिकारी महागामा अरविंद देवाशीष टोप्पो द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 20 किलो चावल पहुंचाया गया एवं यह भी बताया गया की यथासंभव नियमानुसार जो भी मुआवजा होगा वह पीड़ित परिवारों को दिया जाएगा। 

साथ ही आगे सीओ टोप्पो ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से जो भी मुआवजा के तौर पर उसे हर सम्भव पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन के साथ साथ अंचल प्रशासन भी पीड़ित परिवार वालो के साथ है। जहां तक सहायता देने का प्रावधान है वह पीड़ित तक पहुंचाया जा रहा है।

 चाहे वो अगलगी से नुकसान हो या घटना दुर्घटना से नुकसान हुआ हो, प्रशासनिक स्तर से तत्काल सहायता दिया जाने का प्रावधान है। वहीं मौके  पर  राजस्व कर्मचारी प्रकाश कुमार, रोजगार सेवक शमीम, मोहम्मद जहांगीर आदि उपस्थिति था।

                               -उजागर मीडिया टीम हनवारा
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें