महागामा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई थी छापेमारी


गोड्डा:  अपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से जा रहे चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ के साथ धर दबोचा।

 घटना में  दीक्षित मिश्रा उर्फ दीपू मिश्रा, मफीजुद्दीन अंसारी, मोहम्मद मुन्ना शाहीन और अनूप कुमार झा उर्फ अनुज पराशर को गिरफ्तार किया गया। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा के साथ 8 एमएम का दो जिंदा गोली समेत भारी मात्रा में विस्फोटक एक लीटर गन पाउडर एवं पोटैशियम क्लोरेट का मिश्रित तरल पदार्थ और दो पैकेट ठोस सफेद रंग का असैनिक सल्फाइड बरामद किया गया।

 जिसका इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया जाता है। जानकारी महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली की कुछ अपराधी महागामा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से ललमटिया -मोहनपुर मार्ग से होकर आ रहे हैं।

 इसी दौरान महागामा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम महागामा थाना के रबियाडीह मार्ग पर वाहन जांच लगा दी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे फोर व्हीलर गाड़ी चेकिंग स्थल से करीब 50 मीटर पहले ही रुक गई। इसके बाद गाड़ी रुकते ही 5 लोग उतार कर भागने लगे। 

जिसे पुलिस खदेड़ कर चारों अपराधियों को पकड़ी जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा। अपराधियों की तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा समेत दो गोली बरामद की गई। अपराधियों के पास से नारंगी रंग के हुंडई ग्राउंड कार -10 पंजीकरण संख्या -जेएच 17 एच -4051 को जब्त किया गया। जब्त वाहन किसी जनप्रतिनिधि का बताया जाता है। 

गिरफ्तार अपराधी दीक्षित मिश्रा पिता अशोक मिश्रा महागामा थाना के सामुकित्ता -सिनपुर का रहने वाला है।मफीजुद्दीन अंसारी पिता निजामुद्दीन ललमटिया थाना के ललघुटवा का है। मोहम्मद मुन्ना शाहीन पिता समसुद्दीन साई ललमटिया थाना के डकैत है जबकि अनूप कुमार झा उर्फ अनुज पराशर पिता राजीव झा गोड्डा नगर थाना के साकेतपुरी का रहने वाला है। 

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शातिर अपराधी दीक्षित मिश्रा उर्फ दिक्कू मिश्रा झारखंड- बिहार के गोड्डा, साहेबगंज और भागलपुर जिलों में करीब दो दर्जन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। हत्या के एक मामले में 10 वर्षों से जेल में बंद था। डेढ़ माह पूर्व जेल से निकला था। 

इसके विरोध गोड्डा महागामा और ललमटिया थाने में करीब डेढ़ दर्जन हत्या के मामले दर्ज हैं। 

गठित टीम में शामिल महागामा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार रवि, भोला कुमार बड़ाईक, शंकर प्रसाद यादव, बलजीत सिंह, प्रभात कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

                             -ब्यूरो रिपोर्ट उजागर मीडिया

Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें