हनवारा : महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनवारा गेरुआ नदी के किनारे संथाली एल्बम गाना का शूटिंग किया गया। मंगलवार को हनवारा स्थित गेरुआ नदी तट के किनारे संथाली गाना का एल्बम बना रहे कलाकारों के द्वारा एल्बम के कई हिस्सों कि शूटिंग किया गया। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।
लोक कलाकारों के द्वारा झारखंड बिहार की सीमा पर शूटिंग कर राज्य स्तर पर एक अलग पहचान देने की कोशिश भी की जा रही है। वही अल्बम के डायरेक्टर सुरेंद्र किस्कू ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र का पौराणिक महत्व रहा है। यहां पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। यहां के मनमोहक दृश्य लोगों को काफी आनंदित करते हैं।
इस लिए संथाली में बन रहे एल्बम का शूटिंग यहां करने का निर्णय लिया गया। जानकारी हो कि संथाली एल्बम के कलाकार बिट्टू जयसवाल एवं नायिका ज्योति शर्मा जो महागामा उर्जानगर के निवासी है। जो कई एल्बम संथाली भाषा में बना चुके है।साथ ही कई संथाली फिल्मों में भी लीड रॉल कर चुके है। यूट्यूब पर उनके एल्बमों को काफ़ी देखा जा रहा है। एल्बम का नाम 'रूनु झुनू पायल' है।
जिसमे गायक के रूप में राहुल मुर्मू ने अपनी वाणी को पेश किया है। वही डायरेक्टर सुरेंद्र किस्कू ने बताया कि हमलोगों को एक एलबम बनाने में करीब तीस से चालीस हजार रुपये का खर्च होता है। रूनु झुनू पायल एलबम का शूटिंग महागामा प्रखण्ड क्षेत्र के सिमड़ा, उर्जानगर, गेरुआ नदी हनवारा एवं जिले के सुंदर वादियों में किया गया है। इस एल्बम को नया साल में रिलीज कर दिया जाएगा।
- उजागर मीडिया टीम, हनवारा।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें