कहलगांव : पीरपैंती प्रखंड के अंचलाधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने बढती ठंड को देखते हुए पीरपैंती प्रखंड के रेफरल हॉस्पिटल मोड़, शेरमारी चौंक, पुलिस निरीक्षक कार्यालय के सामने, रेलवे स्टेशन चौंक टमटम पड़ाव चौक चौराहे एवं सार्वजनीक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। अलाव के व्यवस्था के उपरांत स्थानिय लोग के साथ साथ राहगीरों को भी काफी राहत मिलेगी अलाव का उपयोग कर राहगीरों को ठंड से बचाव करने का प्रयास करते दिखे।
अंचलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई है। ताकि गरीब एवं निःसहाय व्यक्ति लकड़ी जलाकर ठंड से अपना बचाव कर सकें। आगे भी सरकार द्वारा निर्देश मिलने पर अन्य सहायताएं भी गरिबों को दी जाएंगी। समाजसेवी बिपिन कुमार ने बताया कि इस ठंड में आम जनता के साथ साथ रात में ट्रेन पकडने बाले यात्रि खासकर वृद्ध व्यक्तियों को ठंठ के मौसम में काफी कठिनाइयों होती थी इसी को देखते हुए पीरपैंती प्रखंड के अंचलाधिकारी द्वारा उठाए गए कदम काफी सराहनीय है।
वहीं दूसरी ओर सनहौला प्रखंड के अंंचलाधिकारी द्वारा अभी तक ठंड में चौक चौराहे पर आलाव की व्यवस्था नहीं की गई जिसमें सनहौला प्रखंड के जनता में इसको लेकर काफी रोष है।
- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें