आबकारी विभाग ने घर में संचालित नकली शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क स्थित एक घर में संचालित नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ आबकारी विभाग द्वारा किया गया है। 

आबकारी विभाग ने मौके से मकान मालकिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक राकेश कुमार भाग निकला। 

 हालाँकि मौके से 40 लीटर शराब बनाने की स्प्रीट, दो हजार से अधिक नकली स्टीकर, 1500 से अधिक पत्ता कोक समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग ने करीब एक लाख रुपए का सामान जब्त किया है।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें