रंगदारी के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी में फायरिंग और तोड़फोड़, CCTV में कैद हुई वारदात,पुलिस जांच में जुटी


धनबाद:  धनबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं बताया जा रहा है कि धनबाद के बीसीसीएल एरिया 6 के कुसुंडा में चल रहे यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के कैंप में रविवार देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया 8 से 10 की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग करते हुए कंपनी के वाहनों में तोड़फोड़ की आरोपियों ने रंगदारी भी मांगी।

मालूम हो कि बीसीसीएल एरिया 6 के कुसुंडा में चल रहे यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग के कैंप में रविवार देर रात अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया 8 से 10 की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग करते हुए कंपनी के वाहनों में तोड़फोड़ की घटना के बाद से यहां काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।

 कंपनी की ओर से वारदात के कारण करीब 3 से चार लाख की संपत्ति को नुकसान की बात कही जा रही है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

आउटसोर्सिंग प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया कि देर रात 8 से 10 संख्या में अपराधियों ने यहां धावा बोल दिया अपराधियों ने यहां लूटपाट करते हुए फायरिंग की आरोप लगाया कि तोड़फोड़ भी की इसमें कंपनी को तीन से चार लाख का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि अपराधी जोर जोर से धमकी दे रहे थे कि जबतक उन्हें रंगदारी नही मिलेगी तब तक इस तरह की घटना यहां घटती रहेगी। संतोष सिंह ने बताया कि कंपनी में नियोजन के नाम पर लगातार लोगों के द्वारा आंदोलन किए जा रहे थे।

 आंदोलन के दौरान कंपनी को बंदी का भी समाना करना पड़ता था प्रशासन के द्वारा यहां धारा 144 भी लगाई जा चुकी है फिर भी इस तरह की वारदात से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें