पूर्व मुखिया की दबंगई, पूर्व मुखिया व उनके परिजनों द्वारा घर घुसकर मां बेटे की धुनाई, मामला पहुंचा थाना


कहलगांव: सनोखर थाना क्षेत्र के बेलडीहा गांव में शनिवार को सिलहन खजुरिया पंचायत के पूर्व मुखिया आशा देवी एवं उनके पति निरंजन पासवान तथा उनके दो बेटे सनी पासवान एवं अमन पासवान ने गांव के ही देवेन्द्र पासवान की पत्नी शीला देवी एवं उनके पुत्र नीतीश कुमार की जमकर धुनाई कर दी, जिसमें दोनों मां बेटे को  अंदरूनी रूप से गंभीर चोट आई है।
 पूर्व मुखिया के परिजनों ने  घर में घुसकर  लाठी-डंडे से लैस होकर हमला कर दिया । पिटाई के दौरान देवेन्द्र पासवान की पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए गए। मां को बचाने गए पुत्र नितीश पासवान पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

हमलावरों ने घर में लूटपाट भी की। घायल मां-बेटे का अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में इलाज चल रहा है। इस संबंध में शनिवार को सनोखर थाना में एफआईआर के लिए  आवेदन दिया है। इसमें गांव के सिलहन खजुरिया पंचायत के पूर्व मुखिया आशा देवी, पति निरंजन पासवान एवं उनके बेटे सनी पासवान और अमन पासवान  को आरोपित किया है।

पंचायत के मुखिया सुभाष चंद्र भगत ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना शर्मनाक है। वहीं थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

आरोपितों की गिरफ्तारी भी होगी। घटना के बारे में  पुलिस को बताया कि सुबह पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ था, इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस होकर आरोपित सभी लोगों ने हमको और मेरे पुत्र को पीटने लगे। वह भागकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपितों ने घर पर भी धावा बोल दिया।

                                      उजागर मीडिया टीम
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें