महागामा कांग्रेस कार्यालय में कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन


हनवारा: केंद्रीय कृषि कानून को वापस लेने एवं देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को महागामा कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सद्भावना स्थल में किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी कृषि कानून बनाकर किसानों की आजीविका पर कूर हमला किया है।

 किसान विरोधी तीनों कानून से किसानों को नहीं बल्कि पूंजी पतियों को लाभ मिलेगा।संसद में विरोध के बावजूद भी इस कानून को जबरन लागू किया गया। नए कृषि कानून के लागू होने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाएगा। 

सरकारी कृषि मंडी ध्वस्त हो जाएगी और निजी कृषि मंडियां फसलों की कीमतें तय करेगी। एपीएमसी कानून कृषि उपज खरीद प्रणाली नष्ट हो जाएगी। अनाज का भंडारण एवं जमाखोरी बढ़ेगी।

 कांट्रेक्टर फार्मिंग द्वारा किसानों पर शोषण बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त प्रखंड कर्मियों को सौंपा गया।

 जिसमें मुख्यरूप से अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष फिरोज अख्तर,जिला महासचिव मु० शाहजहां, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव इकराम अंसारी जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महागामा विधानसभा मु० मिनहाजुल हक, असंगठित कामगार अध्यक्ष उमेश झा जी, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा जी, जहांगीर अंसारी, जावेद अख्तर, रंजना झा, मुख्तार, जहीरूद्दीन, प्रह्लाद, आदि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें