लोडेड देशी कट्टा के साथ तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

 


  • पुलिस की समझबूझ के कारण अपराधी के मंसूबे पर फिरा पानी


  •  बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी


कहलगांव : अमडंडा थाना की पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान सोमवार को अहले सुबह मसुदनपुर पुल के समीप 18 इंच का लोडेड देसी कट्टा के साथ तीन अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया गया। आशंका जताई जा रही है कि तीनों अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। अमडंडा थाना की पुलिस की सूझ बूझ के कारण तीनों अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार हुए। 

गिरफ्तार तीनों अपराधियों की पहचान झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना के सिलधर यादव के पुत्र दिलीप यादव, कहलगांव थाना के भगलपुरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र अमर कुमार यादव एवं महिला गांव निवासी विंदेश्वरी यादव के पुत्र बाल्मीकि यादव के रूप में हुई। तीनों अपराधी मोटरसाइकिल सवार थे। 

अमडंडा थाना के थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की  गहनता से जांच की जा रही है उन्होंने आशंका जताई कि अपराधी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति महिला मजलिशपुर में किसी रिश्तेदार के यहां श्राद्ध का भोज खाने के लिए आए थे। 

रात में श्राद्ध में नाच- गान का कार्यक्रम चल रहा था l इसी बीच रात में ही तीनों व्यक्ति शराब पीने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। 

- कहलगांव से बालकृष्ण कुमार की रिपोर्ट। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें