एक वर्ष पूर्व जनता का जनादेश, स्नेह, आशीर्वाद का हर समय सम्मान करूंगी : दीपिका

हनवारा : महागामा विधायक सह कांग्रेस नेत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने कुशल कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा है कि एक वर्ष पहले महागामा की जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताते हुए भरपूर स्नेह, प्यार एवं आशीर्वाद देकर भारी मतों से जिताकर मुझे पहली बार अपनी आवाज़ बनाकर विधानसभा में भेजा है।

महागामा विधानसभा क्षेत्र के मेरे अपनों का यह कर्ज मेरे कंधों पर है। जनता का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य पाकर मैं ख़ुद को धनी समझती हुँ। यहां की जनता ने जो उत्तरदायित्व मुझे सौंपा है उसे पुरी तत्परता से अपने कर्तव्य के रूप में अंगीकार कर रही हूँ। 

मेरा एक ही लक्ष्य है महागामा का विकास और इसके लिए मुझे जहां तक भी प्रयास करना पड़े पीछे नहीं हटुंगी और ना ही कभी अपनी जनता को निराश नहीं होने दूँगी। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हो सकता है कि मुझसे कहीं कोई कमी रह गई हो, इसके लिए क्षमाप्रार्थी हुँ।

 लेकिन मैं यह भरोसा दिलाती हुँ की आने वाले वर्षों में आप-हम सब मिलकर एक नए महागामा का निर्माण करेंगे। बस आप सभी का स्नेह, प्यार, प्रेम एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे।
Share on Google Plus

About Ujagar Media Team

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें