मृतक का फाइल फोटो।
●परिजनों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
हनवारा : मंगलवार देर रात को गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव के मजीद आलम के 30 वर्षीय पुत्र नोशाद आलम की मौत दिल्ली एम्स में हो गई है।
चार मंजिले मकान से पांचवे मंजिल पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। आनन फानन में उसके दोस्तों ने दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया जहाँ दिल्ली एम्स में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नौशाद आलम दो माह पहले मजदूरी के लिए दिल्ली के जाकिर नगर गए थे।
और वह कड़ाई (जरी) का काम करता था। बीते मंगलवार को कारखाना के मालिक के पास अपना कमाया हुआ राशि लेने गया था। लेकिन मालिक का भेंट नही हुआ। उसके बाद नॉशाद आलम वापस अपने कमरे की ओर आ गया। जहाँ मंगलवार देर रात दिल्ली में स्थित जाकिर नगर में पांचवे फ्लोर के सीढ़ी पर अचानक गिर गए।जिसके बाद नॉशाद आलम के सहयोगी ने आनन फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। सहयोगी द्वारा घटना की जानकारी उनके घर की परिजनों को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जाता है कि मृतक युवक एक गरीब परिवार से थे। किसी तरह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाते थे।
मृतक युवक को दो छोटे छोटे बेटा को साथ छोड़कर चले गए। मृतक के परिजनों ने स्थानीय विधायक एवं जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। नौशाद आलम ही परिवार के एक कमाऊ व्यक्ति था।
इसलिए पत्नी के ऊपर दो छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण करना किसी चुनौती से कम नही है। नॉशाद के निधन के बाद परिवारवालों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर लिखे जाने तक दोस्तो के सहयोग से नॉशाद का शव निजी एम्बुलेंस से झारखंड लाया जा रहा है।
-उजागर मीडिया टीम हनवारा
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें