विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एक मुश्त बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर लगाने की मांग

हनवारा: महागामा विधानसभा क्षेत्र विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा की जनता का आर्थिक स्थिति को देखते हुए सूबे की वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर एक मुस्त बिजली बिल भुगतान के लिए शिविर लगाने की मांग की है।

 उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि उपभोक्ताओं का बिजली बिल वर्षों से लंबित है जिसके कारण विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन काटने की खानापूर्ति की जा रहीं है। 

आम उपभोक्ता जो वैश्विक महामारी कोरोना के कारण आर्थिक हालात से जुझ रही है। वर्षों से लंबित बिजली बिल का ब्याज बहुत अधिक हो जाने के कारण बिजली बिल भरने की स्थिति में नहीं है। 

अन्य राज्यों में वर्षों से लंबित बिजली बिल की एक मूस्त भुगतान के निमित 70 प्रतिशत तक बिजली बिल माफ़ करते हुए एक मुस्त भुगतान की कारवाई की गई है । जिससे राजस्व संग्रह भी हुआ है और आम उपभोक्ताओं को भी राहत हुआ है।

इसलिए आम उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए प्रखंड स्तर पर एक मुस्त ब्याज रहित बिजली बिल का भुगतान हेतु शिविर लगाने की दिशा में यथोचित करवाई करें।
Share on Google Plus

About बेनामी

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें