कहलगाँव: अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर बथानी गांव में दहेज की खातिर नवविवाहित की हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता मनटु पासवान का आरोप है कि शादी के छः महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता को पलंग के खातिर प्रताड़ित कर रहे थे।
सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने अमडंडा थाना में मृतका के पति व सास-ससुर एवं देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कराया गया .झारखंड गोड्डा जिला के मोतिया गांव निवासी मनटु पासवान ने अपनी बेटी रुपा कुमारी उम्र 26 वर्ष की शादी 2019 को अमडंडा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी चुकेश पासवान के पुत्र गिरिश पासवान के साथ की थी।
लड़की की मां पूणम देवी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर वाले दहेज में दिए गए सामान से संतुष्ट नहीं थे तथा और दहेज लाने के लिए रूपा का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। जिसको देखते हुए बीच में एक बार और अतिरिक्त दहेज दिया गया था।
बावजूद इसके ससुराल पक्ष की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया और उनका रूपा पर अत्याचार करना जारी रहा।उनकी मां ने कहा कि रुपा गर्भवती थी कुछ माह के बाद संतान को जन्म देने वाली थी मां का कहना है कि बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे उन्हें सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो बेटी की शव घर में पाया गया परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
उनका कहना है कि हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की। वह मौके पर पहुंचे तो रुपा का शव बेड पर पड़ा था। अमडंडा थाना प्रभारी बबलू कुमार का कहना है कि विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी।
परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पति गिरिश पासवान, ससुर चुकेश पासवान, देवर संतोष पासवान, कनहाई पासवान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-ब्यूरो रिपोर्ट बालकृष्ण

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें