दो देशी कट्टा एवं दो जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल



महागामा : कामेश्वर कुमार सिंह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिनांक 26 /11/2020 को बाघाकोल 01 में दो व्यक्ति के अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ काला और सफेद रंग के सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से घुसने की गुप्त सूचना मिली। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा के द्वारा पु0 अ0 नि0 फुलेश्वर प्रसाद सिंह थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी को आवश्यक मार्गदर्शक देते हुए उक्त सूचना का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 


थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी के द्वारा उक्त गुप्त सूचना के सत्यापन के क्रम में जब बाघाकोल पहुंचे तो पता चला कि दो अज्ञात व्यक्ति अरविंद महतो के घर पर एक आसमानी रंग का थैला रखकर गए। इस सूचना पर थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी के द्वारा अपने साथ के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ अरविंद महतो के घर पर विधिवत छापामारी एवं तलाशी कर एक आसमानी रंग के थैले में सिंगल बैरल का दो देसी पिस्तौल एवं 315 बोर का दो जिंदा गोली बरामद किया गया। जिसकी विधिवत जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया।



तथा पकड़ाये व्यक्ति अरविंद महतो को गिरफ्तार किया गया है उक्त संदर्भ में ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या - 75/2020 दिनांक 27 /12/2020 धारा - 25(1- बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट - 1959 विरुद्ध प्राथमिकी अभियुक्त अरविंद महतो पे0 स्वo भागीरथ महतो, सा0 बाघाकोल -01, थाना ठाकुरगंगटी, जिला गोड्डा एवं दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया।



कांड में गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामान -

1. सिंगल बैरल देशी पिस्तौल (कट्टा) -02 (दो) अदद।

2. 315 बोर का जिंदा गोली - 02(दो) अदद।

 - उजागर मीडिया टीम, महागामा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें