झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गोड्डा ने प्रखण्ड स्तरीय कमेटी का किया गठन



ललमटिया : शनिवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ गोंड्डा का बोआरीजोर प्रखंड का प्रखंड कमेटी का गठन प्लस टू उच्च विद्यालय ललमटिया के प्रांगण में किया गया। कमेटी का गठन जिला अध्यक्ष मोहम्मद शम्स परवेज जिला सचिव  आशुतोष पांडे के नेतृत्व में किया गया। पर्यवेक्षक के रुप में सुरेंद्र प्रसाद पूर्व उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र यादव पूर्व जिला सचिव के साथ चंद्रशेखर पंडित उपस्थित रहे। 


प्रखंड कमेटी में सर्वसम्मति से अमिताभ कुमार सहायक शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटहरी तथा सचिव के पद पर उमाकांत शर्मा सहायक शिक्षक उच्च विद्यालय राजा भीठा का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से आलोक कुमार सहायक शिक्षक उच्च विद्यालय बोआरीजोर का चयन किया गया । 


साथ ही उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर मोहम्मद इसरारुल हक, मोनिका  कुमारी, जयप्रकाश यादव, हेमंत तिवारी, उमाकांत मिश्रा, अरविंद नायक, निर्मल कुमार पांडे, राजीव कुमार सिंह, पिंटू कुमार, प्रभात कुमार, सुबोध, कुमारी दीपशिखा, नियाज अहमद, दिलीप चंद्र ,दीपक सिंह का चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इसरारु उल हक के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें