झारखंड राज्य रसोईया संघ का गोड्डा जिला इकाई का बैठक आयोजित



गोड्डा : झारखंड राज्य रसोईया संघ का  रविवार को गांधी मैदान में प्रथम जिला समिति की बैठक  संपन्न हुई। इस बैठक में सभी जिला कमिटी के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन सभी को दाइत्व दिया गया। साथ ही राज्य कमिटी के निर्देश पर जिला में सदस्यता अभियान 31 जनवरी तक चलने का निर्देश जारी किया।  

सदस्यता अभियान चलाने के लिए एक ग्यारह सदस्यीय कमिटी बनाई जिसमें जिला अध्यक्ष सुरेश्वरी देवी,  कार्यकारी अध्यक्ष किरण देवी,  तरेसा मुर्मू, अंजना देवी, ललिता देवी, सरिता सोरेन, पिकीं देवी शीला देवी, रीना देवी, फूल कुमारी, देवी द्वारा पुरे जिला में सदस्यता अभियान चलाएंगे। 



बैठक में निर्णय लिया गया कि हम रसोईया का मानदेय भुगतान 15 दिसम्बर तक नहीं दिया गया तो उपायुक्त के समक्ष 16 जनवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को पथरगामा, प्रखण्ड अध्यक्ष में सरिता सोरेन , सुन्दर पहाड़ी-अंजना देवी तथा गोड्डा प्रखण्ड से तरेसा मुर्मू व सचिव अंजना देवी को सर्व सम्मति से बनाया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से गोड्डा , साहेबगंज, पाकुड़ प्रभारी कामरेड मनोज कुमार कुशवाहा, किसान नेता अरुण सहाय, के साथ जनता देवी, कमला देवी, हेमा देवी, बिना देवी, संतुलन सोरेन, सुहानी मुर्मू, रेणुका बीबी, आदि सैकड़ों रसोईया संयोजिका ने भाग लिया। 

- उजागर मीडिया ब्यूरो, गोड्डा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें