मोजिबुल हक मैदान में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज



हनवारा : रविवार को महागामा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित परसा गांव में स्टार युवा क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मोजिबुल हक मैदान में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन हाई स्कूल परसा के प्रधानाध्यापक मु कासिम के द्वारा फीता काटकर किया गया। 

उद्घाटन मैच बसंतराय प्रखण्ड के कोरियाना बनाम परसा ए टीम के बीच खेला गया। परसा ए की टीम ने कोरियाना टीम को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक मु कासिम ने कहा कि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। 

बहुत से देशों में खेलों को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि वे एक व्यक्ति के जीवन में खेल के वास्तविक लाभ और व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में इसकी आवश्यकता को जानते हैं। किसी धावक (एथिलीट) या पेशेवर खिलाड़ी के लिए शारीरिक गतिविधियाँ बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। यह उनके और उनके जीवन के लिए बहुत मायने रखती है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा अवसर रखता है। 



कुछ देशों में, कुछ अवसरों कार्यक्रमों और त्योहारों के आयोजन पर स्पोर्ट्स और खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, उदाहरण के लिए प्राचीन यूनान के ओलम्पियाड को सम्मान प्रदर्शित करने के लिए ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जाता है। खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यहाँ तक कि, पूरे दिन में से, कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए। 

खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है। जिन व्यक्तियों की व्यस्त दिनचर्या होती है, वे बहुत ही आसानी व शीघ्रता से थक जाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि, एक सूकून और आराम का जीवन जीने के लिए हम सभी को स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है। 

वहीं इस मौके पर हाई स्कूल परसा के शिक्षक नीलू सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हाजी मनिरुद्दीन, पं स स मुनीम चिश्ती एवं जफीरुद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 - उजागर मीडिया टीम, हनवारा। 

Share on Google Plus

About ब्यूरो प्रमुख, उजागर मीडिया।

उजागर मीडिया परिवार से आप सीधे जुड़ सकते है। जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें